दूदरसी। संकुल दारू एवं जन शिक्षा केन्द्र सीआरपीएफ नीमच के अंतर्गत एकीकृत शाला शासकीय माध्यमिक विद्यालय बिसलवासकलां की कक्षा 8वीं में अध्ययनरत होनहार बालिका कुमारी तुलसी का राष्ट्रीय मेरिट कम मींस में चयन हुआ है। इस छात्रा ने अपनी प्रतिभा के दम पर यह उपाधि हासिल की है और अनवरत चौथी बार मेरिट कम मींस में चयनित होकर अपना स्थान सुरक्षित किया है।
मेरिट कम मींस में चयन होने पर इस होनहार छात्रा को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए छात्रवृत्ति के रूप में मिलेंगे और यह छात्रवृत्ति अगले चार वर्षों तक मिलती रहेगी। छात्रा की इस उपलब्धि पर संकुल एवं जनशिक्षा केन्द्र की ओर से तथा मावि बिसलवासकलां का शाला परिवार बहुत बहुत बधाई देता है और छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करता है। उक्त जानकारी अध्यापक राजू धाकड़ ने दी है।