सरवानियां महाराज। शासकीय माध्यमिक विद्यालय ढाबा संकुल केंद्र सरवानिया महाराज में कक्षा 8 में अध्ययनरत दो छात्राएं इशिका-रमेशचंद्र जाटव और जया-दशरथ धनगर का राष्ट्रीय मींस कम मेरिट परीक्षा में चयन हुआ हैं।
यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होती हैं। इस परीक्षा में चयनित छात्रों को कक्षा 9 से लेकर 12 तक प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की जाती है। दोनों छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने शुभकामनाएं दी हैं।