मनासा। शासकीय कन्या मावि पड़दा की कक्षा 8वीं की छात्रा वंदना पिता दशरथ रावत निवासी धामनिया का राष्ट्रीय मींस कम मेरिट परीक्षा में चयन हुआ हैं। यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होती हैं। इस परीक्षा में चयनित छात्रों को कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की जाती है। छात्रा वंदना के उज्जवल भविष्य के लिए विद्यालय परिवार एवं गांववासियों ने शुभकामनाएं दी हैं।