पिपलियामंडी। जिला मन्दसौर में नाबालिक बच्चो एवं गुम ईन्सान के प्रकरणो मे दस्तयाबी की लिये अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा प्रभारी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसका पर्यवेक्षण गौतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा किया जा रहा है। उक्त निर्देशो के अनुपालन में नरेन्द्र सोलंकी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग मल्हारगढ़ के निर्देशन एवं थाना प्रभारी थाना पिपलियामण्डी निरीक्षक नीरज सारवान के कुशल नेतृत्व में उनि उमा दोहरे व टीम को सफलता मिली हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 जनवरी 2024 को फरियादी द्वारा अपनी नाबालिक लडकी के गुमने की सूचना थाने पर दी थी। जिस पर से थाना पिपलियामंडी पर अपराध क्रमांक 13/2024 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दिनांक 06 फरवरी 2024 को अपहर्ता नाबालिक पीडिता को दस्तयाब किया गया व उसके कथन करवाने के बाद नाबालिक पीडिता को उसकी माँ के सुपुर्द किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नीरज सारवान, उनि उमा दोहरे, कार्यकारी प्रआर 560 हरदेश वर्मा, आर 826 देवेन्द्र सिंह हाडा, महिला आर 521 सपना जाट, महिला आर 893 शिल्पा यादव, महिला आर 894 दुर्गा कुंवर का सराहनीय योगदान रहा जिनको पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।