BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2024, 7:24 pm
BIG NEWS : सभी ट्रेक्‍टर ट्रॉलियों पर रिफलेक्‍टर अवश्‍य लगवाये- जैन, जिले में 12 फरवरी को विशेष महा अभियान, नोडल अधिकारी नियुक्त, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। जिले में सडक सुरक्षा अभियान के तहत कलेक्‍टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में 12 फरवरी 2024 को जिले में उपलब्‍ध सभी ट्रेक्‍टर ट्रॉलियों पर रिफलेक्‍टर लगाने के लिए विशेष अभियान आयोजित किया जा रहा है। जिले में ट्रेक्‍टर ट्रॉलियों पर रिफलेक्‍टर लगाने के लिए विशेष अभियान के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्‍त किये गये है।
जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद इस अभियान के जिला नोडल अधिकारी है। जिला परिवहन अधिकारी को ट्रेक्‍टर ट्रॉलियों पर लगाने के लिए 12 हजार रिफलेक्‍टर की व्‍यवस्‍था करने का दायित्‍व सौंपा गया है। एसडीएम इस अभियान के विकासखण्‍ड स्‍तरीय नोडल अधिकारी एवं जनपद सीईओ सहायक नोडल अधिकारी रहेगें।
जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने बताया, कि रिफलेक्‍टर लगाने के विशेष अभियान के तहत 12 फरवरी को प्रात: 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक रिफलेक्‍टर लगाने का कार्य किया जावेगा। एसडीएम प्रति देा घन्‍टे में अभियान के तहत लगाये गये रिफलेक्‍टर एंव ट्रेक्‍टर ट्रॉलियों की संख्‍यात्‍मक जानकारी की रिर्पोट देगें। तहसीलदार एवं जनपद सीईओ क्षेत्र का सतत भ्रमण कर, अभियान की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करेगें।  
इस अभियान के तहत 12 फरवरी 2024 को एक दिन में ही जिले की सभी ट्रेक्‍टर ट्रॉलियों पर रिफलेक्‍टर लगाने का कार्य किया जावेगा। किसानों और ग्रामीणों से अपील की गई है, कि वे 12 फरवरी 2024 को अपने अपने ट्रेक्‍टर ट्रॉलियों पर रिफलेक्‍टर अवश्‍य लगवाये और सडक सुरक्षा के इस अभियान में सहभागी बने।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE