BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2024, 7:36 pm
BIG NEWS : यात्रा का उद्देश्य शासन की योजनाओं से कोई हितग्राही वंचित न रहे- चौपड़ा, इंदिरा नगर व ग्वालटोली में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा-2, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शासन के आदेशानुसार जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के नेतृत्व में दिनांक 06 से 10 फरवरी तक आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा-2 का आयोजन बुधवार को प्रातः 9 बजे इंदिरा नगर स्थित दीनदयाल वाटिका व दोपहर 2 बजे ग्वालटोली स्थित कृष्ण मंदिर पर हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ग्यारंटी वाली वेन दोनों स्थानों पर पहुँची, जिसमें उपस्थितजनों को केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा, मंडल अध्यक्ष योगेश जैन, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना जायसवाल, पूर्व एल्डरमेन संतोष पंजाबी, पूर्व सभापति मिश्रीलाल रियार, वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश अहीर, पूर्व पार्षद शंकरलाल सफा, मंडल महामंत्री दारासिंह यादव, दुर्गेश शर्मा, पार्षद किरण शर्मा, रामचन्द्र धनगर, सुमित्रा पोरवाल, हरगोविन्द दीवान, मुकेश पोरवाल, सतीष हांस, गजराजसिंह चौहान, राहुल गौड़ के साथ ही अनेक वरिष्ठजन मंचासीन थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथिगणों द्वारा माँ सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
नपाध्यक्ष व अन्य अतिथिगण ने हितग्राहियों को किया संबोधित- कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा-2 का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक हितग्राही तक पहुँचाना है। शासन की योजनाओं से वंचित हितग्राहियों को यात्रा के दौरान लाभांवित किया जा रहा है। चौपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकसित एवं सुदृढ़ राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुआ है। शासन की योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितगाही उठाकर प्रधानमंत्रीजी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष योगेश जैन, पूर्व एल्डरमेन संतोष पंजाबी, मंडल महामंत्री दारासिंह यादव, पूर्व सभापति मिश्रीलाल रियार व पार्षद हरगोविन्द दीवान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में नपाध्यक्ष चौपड़ा ने अन्य अतिथियों के साथ जहां दीनदयाल वाटिका में पंडित दीनदयालजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं ग्वालटोली स्थित कृष्ण मंदिर में भगवान को माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में विकसित भारत संकल्प की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में हितग्राही हुए लाभांवित-कार्यक्रम के दौरान नपाध्यक्ष चौपड़ा व अन्य अतिथिगणों ने उज्ज्वला गैस योजना के हितग्राहियों को चुल्हा सहित अन्य उपकरण वितरित किये, वहीं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, आयुषमान कार्ड, लाड़ली लक्ष्मी सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किये। इस दौरान लाभांवित हितग्राहियों ने योजनाओं से लाभ प्राप्त कर अपने जीवन में हुए बदलाव व सफलता की कहानी अपने स्वयं के मुख से सुनाई। कार्यक्रम का संचालन विजय बाफना ने किया व आभार मंडल महामंत्री दुर्गेश शर्मा व ओमप्रकाश अहीर ने माना।
विभिन्न विभागों ने लगाये स्टॉल-कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीपी शुगर की जांच हेतु शिविर लगाकर जांच की गई। खाद्य विभाग ने उज्ज्वला योजना के फार्म जमा किये। वहीं महिला बाल विकास विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी उपस्थितजन को दी गई।
ये रहे उपस्थित- कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा के नोडल अधिकारी प्रवीण आर्य, उपयंत्री अरविन्दसिंह, जीशान कुरैशी, सतीष हांस, नितेश टांकवाल, रवि ओझा, बड़ी संख्या में शासन की योजनाओं के हितग्राही, गणमान्य नागरिक, नगरपालिका के अधिकारी, कर्मचारी व क्षेत्र के महिला पुरूष उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE