मनासा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देश अनुसार सिंगल युज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन प्रतिबंध के संबंध में बुधवार को नगर परिषद मनासा में मुख्य नगर पालिका अधिकारी रितेश पाटीदार एवं नगर परिषद अध्यक्ष सीमा अजय तिवारी के निर्देश द्वारा व्यापारिक संघ को आमंत्रित कर सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सिंगल युज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन प्रतिबंध के संबंध में विस्तार से चर्चा की तथा नगर को स्वच्छ एवं सुंदर और पॉलिथीन मुक्त शहर बनाने के बारे में निवेदन किया।
इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, पार्षद गण, कपड़ा व्यापारी संघ, किराना व्यापारी संघ, होटल व्यापारी संघ, सब्जी मंडी, फल विक्रेता, लेखपाल, स्वच्छता निरीक्षक, निकाय कर्मचारी उपस्थित रहे।