मंदसौर। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ निदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल अजय कुमार महाजन भारतीय सेना एवं ग्रुप कमांडर इंदौर ग्रुप मुख्यालय ब्रिगेडियर सौरभ जैन का आगमन सुबह 11 बजे मंदसौर हुआ। जहां नयाखेड़ा बाईपास से पुलिस पायलटिंग के द्वारा मंदसौर सर्किट हाउस पहुंचे। जहां अंडर ऑफिसर सिसोदिया, सार्जेंट वृंदा राणावत, सीएसएम प्राची व्यास, सार्जेंट पराग शर्मा, द्वारा बुके प्रदान कर मेजर जनरल महाजन साहब का स्वागत किया एवं एडीजी द्वारा चारों कैडेट्स को सम्मानित कर गिफ्ट प्रदान किये, तत्पश्चात मंदसौर नवनिर्मित बटालियन स्थल का निरीक्षण किया गया।
जहां 5 मध्य प्रदेश स्वतंत्र कंपनी एनसीसी नीमच के कमान अधिकारी कर्नल रिजवान खान, लोक निर्माण विभाग कार्यपालन अधिकारी आदित्य सोनी, तहसीलदार रमेश मासरे, नायब तहसीलदार डामोर, एसडीओ लोक निर्माण विभाग सोनगरा साहब, की उपस्थिति में निरीक्षण किया एवं उपस्थित अधिकारियों को शीघ्र निर्माण कार्य में तेजी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के पश्चात विश्व विख्यात भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे जहां मेजर जनरल महाजन के द्वारा पूजा अर्चना कर अभिषेक किया गया। उक्त निरीक्षण के दौरान एनसीसी अधिकारी विजय सिंह पुरावत, ट्रूप कमांडर जितेंद्र कनौजिया, टी ओ नरेंद्र जोशी, सूबेदार जयप्रकाश, सीएचएम राजेंद्र सिंह, हवलदार सारजेराव यादव, हवलदार संतोष यादव, साथ में नई आबादी थाना प्रभारी कच्छावा साहब, चंदवासा चौकी प्रभारी गहलोत सर, शामगढ़ थाना प्रभारी चौधरी सर, उपस्थिति में निरीक्षण किया एवं निरीक्षण पश्चात मंदसौर से नीमच कंपनी की ओर प्रस्थान किया।