BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 8, 2024, 3:00 pm
BIG BREAKING : समाजसेवी अशोक अरोरा पर हुए कायराने हमले को लेकर एसपी अमित कुमार तोलानी ने किया बड़ा खुलासा, चीताखेडा के रास्ते कहां भागने की फ़िराक में था बाबू सिंधी, जानिए किसे बनना था डॉन, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ आसिफ अली की खबर

Share On:-

नीमच। कुख्यात तस्कर बाबू सिंधी को पुलिस मेडिकल के लिए जिला अस्पतालत लेकर पहुंची है। जिला अस्पताल के समीप स्थित ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों की टीम ने तस्कर बाबू सिंधी का मेडिकल किया। इसके बाद बाबू सिंधी को जिला अस्पताल के वार्ड में शिफ्ट कर दिया। इस दौरान मौके पर नीमच पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी पहुंचे। 

पत्रकारों से चर्चा के दौरान एसपी तोलानी ने समाजसेवी अशोक अरोरा पर हुए हमले को लेकर बड़ा खुलासा किया हैं। एसपी तोलानी ने कहा कि केंट थाने पर दर्ज अपराध क्रमांक 43/2024 मामले में मुख्य आरोपी जयकुमार सबनानी उर्फ़ बाबू सिंधी की सूचना मिली कि बाबू सिंधी जीरन थाना अंतर्गत चीताखेडा के रास्ते राजस्थान जा रहा हैं। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की तो पुलिस को देखकर बाबू सिंधी पहाड़ पर चढ़ने लगा। जिसके बाद पहाड़ी से कूदने पर बाबू सिंधी को पैर में चोट भी लग गई। जिसके बाद पुलिस ने बाबू सिंधी को गिरफ्तार किया और मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाए। 

एसपी अमित तोलानी ने आगे कहा कि 04 फरवरी को हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाईल जप्त किया था। मोबाईल की कॉल डिटेल से पता चला कि जो शूटर्स थे वे लगातार बाबू सिंधी के संपर्क में थे। मोबाईल को शूटर्स तक सप्लाई करने वाला आरोपी का नाम अहमद हैं। अहमद को भी पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया हैं और 05 दिन की रिमांड पर लिया हैं। 

एसपी तोलानी ने कहा कि समाजसेवी अशोक अरोरा पर हुए हमले में चार शूटर्स थे। जिसमे से एक शूटर की मौत हो चुकी हैं। बाकि तीन शूटर्स की पुलिस ने पहचान कर ली हैं। इनके नाम अकरम और आशिक हैं। शूटर्स को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें रवाना कर दी गई हैं। साथ ही इस घटना में और भी आरोपियों के नाम सामने आ सकते हैं। 

एसपी अमित तोलानी ने कहा कि प्राथमिक दृष्टि में हमले के मुख्य कारण जमीन विवाद, वर्चस्व की लड़ाई, पुराने विवाद, खुद को डॉन साबित करना सामने आ रहे हैं। बाबू सिंधी से पूछताछ के बाद और भी जानकारी सामने आ सकती हैं। बाबू सिंधी ने हमले को लेकर कितनी सुपारी दी थी यह सब पूछताछ के बाद खुलासा होगा।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE