सिंगोली। नीमच जिला कलेक्टर दिनेश जैन के आदेश के बाद जिले भर में मेडिकल स्टोर्स पर निः शुल्क बीपी जांच का काम लगातार जारी है।
सिंगोली कस्बे में रवि मेडिकल स्टोर सहित 5 स्थानों पर यह सुविधा उपलब्ध है, जहां आने वाले अधिकांश ग्राहक अपनी बीपी की जांच करवा रहे है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 जनवरी को नीमच जिला कलेक्टर दिनेश जैन ने इस अभियान की शुरआत की थी।
इस अभियान के तहत मेडिकल संचालक मेडिकल स्टोर्स पर आने वाले व्यक्तियों के ब्लड प्रेशर की निःशुल्क जांच कर रहे है। जांच के बाद वहां से एक कार्ड दिया जाता है जिसे चिकित्सक को दिखाकर जरूरी उपचार लिया जा सकता है।
इस अभियान के तहत जिले में यह सुविधा कुल 45 मेडिकल स्टोर्स पर उपलब्ध है, जहां बीते 28 दिनों में 8167 लोगों के ब्लड प्रेशर की जांच की जा चुकी है।
बताया जाता है कि एक हजार से ज्यादा लोगों में असामान्य ब्लड प्रेशर पाया गया है, जिन्हे उचित उपचार की सलाह दी गई है।