BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 8, 2024, 3:50 pm
KHABAR : जल जीवन मिशन अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, योजना पर दी संक्षिप्त में जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

मनासा। जल जीवन मिशन अंतर्गत गांधीसागर-2 समूह जल प्रदाय योजना का एक दिवसीय विकासखण्ड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन अनुविभागीय अधिकारी मनासा पवन बारिया की अध्यक्षता एवं प्रबंधक (जनसहभागिता) मप्र जल निगम, परियोजना क्रियान्वयन इकाई नीमच, बीएल जावरिया विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनासा, शास्वत द्विवेदी वन रेंजर मनासा, एवं साधना सोनी प्रधानाचार्य शा कन्या उमा विद्यालय मनासा के आतिथ्य में बुधवार को शा कन्या उमा विद्यालय मनासा में मप्र जल निगम की सहयोगी क्रियान्वयन सहायक संस्था कम्युनिटी एक्शन थू मोटिवेशन प्रोग्राम (कैम्प) के माध्यम से आयोजित की गई। उक्त कार्यशाला का उद्देश्य जिला प्रशासन के समस्त विभागो के साथ आपसी समन्वयन एवं सहयोग से योजना के कार्यों को समयावधि में पूर्ण करने हेतु सहभागिता सुनिश्चित करना था। विकासखण्ड स्तरीय कार्यशाला में प्रबंधक मप्र जल निगम मर्यादित परियोजना क्रियान्वन इकाई नीमच के द्वारा कार्यशाला के विषय एवं योजना पर संक्षिप्त में जानकारी प्रदान की गई। तत्पश्चात बीएल जावरिया द्वारा कार्यशाला में योजना के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में जल की महत्वता पर बात की गई। पीएचई से आए व्यास द्वारा पानी की शुद्धता की जांच के बारे में बताया गया। अनुविभागीय अधिकारी द्वारा सभी सरकारी विभागो से योजना को तीव्रगति प्रदान करने हेतु जानकारी साझा की गई एवं घरेलु कार्यशील नल कनेक्शन की उपयोगिता के साथ-साथ जल के महत्व की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। वन विभाग के रेंजर द्वारा जल जीवन मिशन के लिए वन की जमीनों की आवश्यकता पड़ने पर हर संभव सहायता का भरोसा दिया गया। पायल कावड़े, प्रबंधक (जनसहभागिता) एसक्युसी एवं मृदुल खरे परियोजना प्रबंधक, (कैम्प) द्वारा सहयोगी संस्था कैम्प के माध्यम से संचालित प्रचार-प्रसार गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। चेतन शर्मा, सहायक इंजी (एसक्यूसी.) द्वारा रोड़ रेस्टोरेशन की प्रक्रिया एवं टंकियों के निर्माण की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में मृदुल खरे, परियोजना प्रबंधक कैम्प, विजय मेश्राम, मंजूबाला शर्मा परियोजना सहायक एवं टीम द्वारा कार्यशाला के सफल आयोजन हेतु उपस्थित हुए समस्त अधिकारियों व कर्मचारियो का आभार व्यक्त किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE