मंदसौर। अनुविभागीय अधिकारी सीतामऊ शिवानी गर्ग तहसीलदार सुवासरा मोहित सीनम थाना प्रभारी सुवासरा रमुंडा कटारा एवं प्रशासन व पुलिस बल द्वारा सुवासरा कृषि उपज मण्डी को आवंटित भूमि सर्वे नंबर 972/5 रकबा 0.450 हेक्ट, 972/6 रकबा 0.870 हेक्ट, 988/1 रकबा 0.857 हेक्ट कुल 2.177 हेक्ट भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। मौके पर उक्त भूमि पर से अवैध कब्जा हटाकर मंडी सचिव को कब्जा सौंपा गया। उक्त भूमि का बाजार मूल्य 29 करोड़ 18 लाख रुपए है। अल सुबह प्रशासन तीन जेसीबी लेकर मौके पर दलबल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचा।