BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 8, 2024, 6:33 pm
NEWS : पुलिस अधीक्षक ने किया डूंगला थाने का निरीक्षण, रिकॉर्ड संधारण व साफ सफाई नियमित रखने के दिये आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने गुरुवार को बड़ीसादड़ी वृत्त के डूंगला थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड का आवश्यक रख रखाव और साफ सफाई को नियमित रखने के निर्देश दिए। थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था की जानकारी भी ली।
पुलिस अधीक्षक के डूंगला थाने पर पहुंचने पर डीएसपी बड़ीसादड़ी डॉ कृष्णा सामरिया व थानाधिकारी डूंगला देवेन्द्र सिंह की मौजूदगी में डूंगला थाने की विभिन्न शाखाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के कंप्यूटर कक्ष, एचएम कार्यालय, मालखाना, हवालात का निरीक्षण कर थाने में साफ सफाई के साथ स्वच्छ वातावरण की सराहना की। थाने के मेस, बेरिक, जवानों के विश्राम स्थल व कार्यालय कक्षों की साफ सफाई नियमित रखने व थाने के समस्त रिकॉर्ड का सही संधारण संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। मालखाना में कई वर्षों से जब्त पड़े वाहनों की भी जानकारी ली। जवानों को स्वस्थ रहने के साथ साथ पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी। थाने के मुख्य द्वार पर बने स्वागत कक्ष में बैठे पुलिसकर्मी से वार्ता की। थाने में आने वाले सभी परिवादियों से शालीनता से उनकी समस्या सुनकर उनका उचित समाधान करने की बात कही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE