मनासा। पुलिस अधीक्षक नीमच अमित तोलानी द्वारा अपराधों में फरार आरोपीयों कि गिरफ्तारी व अपराध निराकरण करने हेतु सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एनएस सिसोदिया व एसडीओपी मनासा विमलेश उईके के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक शिवकुमार यादव के नेतृत्व में मनासा पुलिस द्वारा अपहरण के मामले में फरार 4 हजार रूपये के ईनामी आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09 अक्टूबर 2023 को फरियादी जितमल पिता भग्गा बंजारा निवासी किरपुरीया ने रिपोर्ट किया कि उसके लडके अर्जुन पिता जितमल बंजारा निवासी किरपुरीया का देशी खाद लेने के लिये चोकडी गांव गया था। मेरे लडके के साथ गरासीया खेडी का कारू पिता सुरजमल बंजारा भी गयी था। जो कारू ने मुझे फोन लगाकर बताया कि मैं व अर्जुन दोनो ग्राम बख्तुनी में होटल पर चाय पी रहे थे तभी क्रेटा कार लेकर गांव पोखरदा के पप्पु पिता छगन बंजारा नेत्रपाल पिता पिरू बंजारा, जीतमल पिता सुरजमल बंजारा, विजय पिता भीमा बंजारा व राहुल पिता रौडु बंजारा आए व अर्जुन के साथ झुमा झटकी कर उसको जबरन अपहरण कर उनकी कार में बेठाकर लेकर चले गये। रिपोर्ट पर से थाना मनासा पर अपराध धारा 365 भादवि का आरोपीगण पप्पु पिता छगन बंजारा नैत्रपाल पिता पिरू बंजारा, जीतमल पिता सुरजमल बंजारा, विजय पिता भीमा बंजारा व राहुल पिता रौडु बंजारा निवासी पोखरदा के विरूध्द दर्ज किया जाकर अर्जुन बंजारा को पुर्व में दस्तयाब किया गया था। आरोपीगण अपनी सकुनत से फरार हो गये थे जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 1-1 हजार रूपये ईनामी उदघोषणा भी जारी की गयी थी। दिनांक 16 जनवरी 2024 को मुखबिर सूचना पर आरोपी जीतु उर्फ जीतमल पिता सुरजमल बंजारा उम्र साल निवासी पोखरदा को गिरफ्तार किया गया था तथा चार आरोपी फरार चल रहे थे।
दिनांक 08 फरवरी 2024 को मुखबिर सूचना पर आरोपी पप्पु पिता छगनलाल बंजारा उम्र 25 साल निवासी पोखरदा, नैत्रपाल पिता पिरू बंजारा उम्र 30 साल निवासी पोखरदा, विजय पिता भीमा बंजारा उम्र 23 साल निवासी पोखरदा, व राहुल पिता रौडु बंजारा उम्र 23 साल निवासी पोखरदा को गिरफ्तार किया गया जाकर माननीय न्यायालय मनासा में पेश किया गया है।