BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 8, 2024, 8:16 pm
BIG NEWS : शासन की योजनाओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है- चौपड़ा, बस स्टेण्ड व एकता कॉलोनी में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा-2, नपाध्यक्ष ने हितग्राहियों से पुछे सवाल, सही जवाब पर दिए पुरस्कार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शासन के आदेशानुसार जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के नेतृत्व में दिनांक 06 से 10 फरवरी तक आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा-2 का आयोजन गुरूवार को प्रातः 9 बजे हेडगेवार बस स्टेण्ड व दोपहर 2 बजे एकता कॉलोनी पर हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ग्यारंटी वाली वेन दोनों स्थानों पर पहुँची, जिसमें उपस्थितजनों को केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रसारण दिखाया गया। 
कार्यक्रम में नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ, नगरपालिका उपाध्यक्ष रंजना करणसिंह परमाल, मंडल अध्यक्ष योगेश जैन, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना जायसवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हेमन्त हरित, भाजपा के लोकसभा विस्तारक मनीष भावसार, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि गोयल, समाजसेवी गौरव चौपड़ा, मनोज माहेश्वरी, मंडल महामंत्री दारासिंह यादव, दुर्गेश शर्मा, पार्षद आलोक सोनी, रूपेन्द्र लोक्स, रामचन्द्र धनगर, दुर्गाशंकर व अजा मोर्चा महामंत्री पुष्कर चौहान के साथ ही अनेक वरिष्ठजन मंचासीन थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथिगणों द्वारा माँ सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
नपाध्यक्ष ने हितग्राहियों से पुछे सवाल, दिए पुरस्कार- 
कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा ने उपस्थित हितग्राहियों से शासन की योजनाओं से संबंधित प्रश्न पुछे और सही जवाब देने पर पुरस्कार प्रदान किये। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिलाओं के लिए प्रारंभ की गई योजनाओं से महिलाएं आत्म निर्भर हुई है। अन्य वर्गों के लिए भी शासन की योजनाएं संजीवनी का काम कर रही है। सभी हितग्राही शासन की योजनाओं का लाभ लेकर मोदीजी के विकसित भारत संकल्प को पूरा करने में सहभागी बने, यहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा-2 का उद्देश्य है। कार्यक्रम को हेमन्त हरित, योगेश जैन, मनीष भावसार आदि ने संबोधित किया व शासन की योजनाओं पर प्रकाश डाला। 
कार्यक्रम में हितग्राही हुए लाभांवित- 
कार्यक्रम के दौरान नपाध्यक्ष चौपड़ा व अन्य अतिथिगणों ने उज्ज्वला गैस योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, आयुषमान कार्ड, लाड़ली लक्ष्मी सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किये। इस दौरान लाभांवित हितग्राहियों ने योजनाओं से लाभ प्राप्त कर अपने जीवन में हुए बदलाव व सफलता की कहानी अपने स्वयं के मुख से सुनाई। कार्यक्रम का संचालन विजय बाफना ने किया व आभार मंडल महामंत्री दुर्गेश शर्मा व पार्षद रूपेन्द्र लोक्स ने माना।
विभिन्न विभागों ने लगाये स्टॉल- 
कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीपी शुगर की जांच हेतु शिविर लगाकर जांच की गई। खाद्य विभाग ने उज्ज्वला योजना के फार्म जमा किये। वहीं महिला बाल विकास विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी उपस्थितजन को दी गई। 
ये रहे उपस्थित-
कार्यक्रम में सहायक यंत्री अभिलाषा चौरसिया, उपयंत्री अम्बालाल मेघवाल, विकसित भारत संकल्प यात्रा के नोडल अधिकारी प्रवीण आर्य, स्वास्थ्य अधिकारी कन्हैयालाल शर्मा, राजमल बागोलिया, जीशान कुरैशी सहित बड़ी संख्या में शासन की योजनाओं के हितग्राही, गणमान्य नागरिक, नगरपालिका के अधिकारी, कर्मचारी व क्षेत्र के महिला, पुरूष उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE