BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2024, 10:21 am
KHABAR : मतदाता सूची प्रकाशन को लेकर बैठक आयोजित, राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को दी मतदाता सूची की प्रति, पढे़ कुलदीप गुप्ता की खबर

Share On:-

शिवपुरी। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 6 जनवरी से 22 जनवरी तक दावे आपत्ति लेने का काम किया गया जिसमें अभियान चलाकर मतदाताओं के नाम जोड़े गए जिसका प्रकाशन 8 फरवरी को किया गया है। मतदाता सूची अंतिम प्रकाशन के संबंध में जानकारी देने के लिए राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों और पत्रकारों के साथ आज बैठक की गई जिसमें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को सूची की एक प्रति और सीडी प्रदान की। बैठक में जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी जेपी गुप्ता ने बताया कि जिले की पांचो विधानसभाओं में इस अभियान के तहत 16 हजार 31 नए मतदाता जोड़े गए हैं। मतदाता सूची प्रकाशन के बाद  जिले में 12 लाख 97 हजार 183 मतदाता है जिसमें 683940 पुरुष और 613215 महिला मतदाता और 28 अन्य मतदाता हैं। इसमें 18 से 19 आयु वर्ग के 39824 मतदाता हैं। बैठक में बताया कि कोई भी व्यक्ति जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है वोटर हेल्पलाइन एप, एनवीएसपी पोर्टल से स्वयं भी नाम बढ़ाने, विलोपित करने एवं संशोधित करने के लिए आवेदन कर सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE