खनियांधाना। बेहतर शिक्षा के लिए आवश्यक है कि शिक्षा में नवाचार करके गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान की जाए खनियांधाना बीआरसीसी संजय भदौरिया के मार्गदर्शन में जनपद शिक्षा केंद्र खनियांधाना के माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 में ऐसा नवाचार किया जिसकी न केवल सराहना हो रही बल्कि छात्रों को विद्यालय में आकर खुशी भी हो रही है। बीआरसीसी संजय भदौरिया के अनुसार इस समय हम सभी विद्यालयों में शिक्षा वसंतोत्सव मना रहे हैं इसके तहत शिक्षा में नवाचार करके छात्र उपस्थिति के साथ ही शैक्षणिक गुणवत्ता में भी सुधार हो रहा है और हम एक टीम को गठित कर जल्द ही ऐसे कई विद्यालय चिन्हित कर उन्हें भी नवाचार करके बरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर प्रोत्साहित कराएंगे शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 के प्रभारी श्याम लाल जाटव ने बताया कि विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने और आकर्षक बनाने के लिए बीआरसीसी द्वारा प्रेरणा दी गई हमारे विद्यालय की लोकेशन रेल की तरह थी तब इसके बाहरी हिस्से को रेल के डिब्बों जैसी पेंटिंग कराने की योजना बनाई गई। इसके लिए पेंटर द्वारा डिजाइन बताया गया तथा बीआरसीसी द्वारा आवश्यक सुधार करके रेल के डिब्बे जैसी पेंटिंग की अनुमति दी गई। इसकी पेटिंग में शासन से मिलने बाली राशि से ही कार्य कराया गया अलग से कोई राशि नहीं लगाई गई। विद्यालय को देखने और सेल्फी लेने आम लोग एवं पालक आकर विद्यालय प्रबंधन की सराहना कर रहे हैं।