मंदसौर। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार द्वारा नशा मुक्ति उपचार केंद्र मंदसौर का वर्चुवल उद्घाटन किया।
कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने कहा कि नशा मुक्ति उपचार केंद्र में परामर्श और उपचार सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। नशा मुक्ति केंद्र में नशे की समस्या का आंकलन, निवारक, कार्यवाही, नशे की लत के उपचार और पुर्नवास, सूचना का प्रसार, सार्वजनिक जागरूकता सहित नशीली दवाओं के दुरूपयोग की रोकथाम के सभी पहलुओं का समन्वय और देखरेख की जावेगी। नशा मुक्ति उपचार केंद्र का नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर द्वारा रिबन काटकर नशा मुक्ति केंद का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, स्टेट कोऑर्डिनेटर न्यू दिल्ली जीताश्री, एसडीएम एवं संयुक्त कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जी एस चौहान, उपस्थित थे l कार्यक्रम के पश्चात नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ दिलाई गई l