BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2024, 12:31 pm
BIG NEWS : जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को फोटोयुक्त मतदाता सूची के सेट तथा सीडी प्रदान की, पढ़े खबर  

Share On:-

रतलाम। जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण अन्तर्गत 8 फरवरी को अंतिम प्रकाशन उपरांत उपजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ शालिनी श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को फोटोयुक्त मतदाता सूची के सेट तथा सीडी प्रदान की गई। 
बताया गया है कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन उपरांत जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 11 लाख 3 हजार 422 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 5 लाख 51 हजार तथा महिला मतदाताओं की संख्या 5 लाख 52 हजार 208 है। 
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार मतदाताओं की संख्या निम्नानुसार है- 
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम ग्रामीण में कुल मतदाता 2 लाख 13 हजार 790 है, यहां पुरुष मतदाता 1 लाख 6 हजार 915 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 6 हजार 864 है। इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम शहर में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 17 हजार 035 है, इनमें पुरुष मतदाता 1 लाख 7 हजार 677 तथा महिला मतदाता 1 लाख 9 हजार 353 है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सैलाना में कुल मतदाता संख्या 2 लाख 11 हजार 374 है, इनमें पुरुष मतदाता 1 लाख 4 हजार 473 तथा महिला मतदाता 1 लाख 6 हजार 900 है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जावरा में कुल मतदाता संख्या 2 लाख 37 हजार 878 है, इनमें पुरुष मतदाता 1 लाख 18 हजार 895 तथा महिला मतदाता 1 लाख 18 हजार 974 है। इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आलोट में कुल मतदाता संख्या 2 लाख 23 हजार 345 है, इनमें पुरुष मतदाता 1 लाख 13 हजार 220 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 10 हजार 117 है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE