दूदरसी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी प्राथमिक विद्यालयों में एफएलएन मेला का द्वितीय चरण आयोजित किया जाना है। उसी श्रृंखला में जिला शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में आज प्राथमिक विद्यालय दूदरसी के शाला प्रांगण में प्रातः 11 बजे उक्त मेला आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथिद्वय पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण पटेल एवं सरपंच प्रतिनिधि शंभुलाल मेघवाल थे।
फाउंडेशन लिट्रेसी आफ न्यूमरेसी का यह मेला कक्षा पहली एवं दूसरी में अध्ययनरत बच्चों को बुनियादी शिक्षा से अवगत कराना है। इस मेले का मुख्य उद्देश्य बालकों के अभिभावकों को गांव के गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित करना और उनके समक्ष बच्चों को अपनी शैक्षणिक गतिविधियां के माध्यम से शिक्षित करना है। इस मेले में छः टेबल लगाई गई थी और प्रत्येक टेबल पर एक वालिंटियर नियुक्त किया गया था। इस बुनियादी शिक्षा में एक एक बच्चे को प्रथम टेबल पर पंजीयन कराना एवं प्रत्येक टेबल पर बुनियादी शिक्षा जैसे रंगों का ज्ञान एक समान वहां रखे हुए सामान जैसे खिलौने बच्चों के बौद्धिक ज्ञान वाली चीजों की जोड़ी बनाना अंग्रेजी के अंकों को उल्टा सीधा करके पहचान कराना एवं पाठ पढ़ाना पहाड़े और गिनती कराना टेड़ी मेंडी रेखा व समान रेखा पर बैलेंस बनाकर चलना एवं रस्सी कुद जैसे कार्यक्रम के तहत बच्चों का बौद्धिक बुनियादी ज्ञान पर आधारित मेला आयोजित किया गया।
वास्तव में इस तरह के मेले लगते रहे तो निश्चित रूप से बच्चों में बौद्धिक और बुनियादी ज्ञान का संचार होगा। इस मेले में लगाई गई छः स्टाल टेबल और उस पर नियुक्त किए गए वालिंटियर द्वारा बच्चों से पूछे गए बुनियादी सवाल और बच्चों ने जिस तरह हाजिर जवाब देकर उपस्थित अतिथियों का दिल जीत लिया। अतिथियों ने भी शाला के गुरू जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया कि इतने नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा हाजिर जवाब देना अध्यापकों की कड़ी मेहनत और पढ़ाई का स्तर अच्छा होने से गांव वासियों में खुशी का माहौल देखा गया है।
सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया। तत्पश्चात फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया गया।
अतिथि देवो भव के तहत सभी महानुभावों को कुमकुम का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर गांव के वरिष्ठ नागरिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बालकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जिसका उपस्थित जनो करतल ध्वनि से उनका उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक नंदलाल पाटीदार ने किया और आभार अध्यापिका चंद्र कला खुंतवाल ने व्यक्त किया।