शाजापुर । हरदा में हुए बम पटाखे की फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद पूरे प्रदेश में लगातार प्रशासन पटाखा गोदामों पर कार्यवाही कर रहा है। आपको बता दें कि पिछले दो दिनों से शाजापुर में भी प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
आपको बता दें कि शाजापुर में भी प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा पटाखे के गोदाम पर कार्यवाही की जा रही है। पिछले 2 दिनों से अधिकारियों के द्वारा पटाखे के गोदाम को चेक किया जा रहा है। अनियमितता पाए जाने पर पटाखे के गोदाम पर कार्रवाई भी की जा रही है। आज शाजापुर तहसीलदार मधु नायक के द्वारा सांवरिया फायर वर्क्स को सील किया गया।
शाजापुर तहसीलदार मधु नायक ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि सांवरिया फायर वर्क्स फुल खेड़ी में पटाखे की जो दुकान है इस दुकान का हमारे द्वारा निरीक्षण किया गया जो दस्तावेज हमारे द्वारा चाहे गए थे वहीं इनको कारण बताओं नोटिस भी हमारे द्वारा जारी किया गया था। वहीं दस्तावेज देखने के बाद में यह पाया गया कि इनके जो लाइसेंस में कमी होने के कारण यह दुकान हमारे द्वारा सील की गई है।