सेगांव । अखिल विश्व गायत्री परिवार युग तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में पांच दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन नगर के जुलवानिया रोड स्थित धनगर भारुंड समाज धर्मशाला के पास भूमि पर किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में कथा स्थल का भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार सुबह गायत्री परिवार ट्रस्ट सेगांव के परिजनों व मुख्य अतिथि श्रीराम कथावाचक सन्त श्री मोहन भाईजी व पूर्व गायत्री परिवार ट्रस्ट अध्यक्ष बोन्दर सिंह मंडलोई, मुख्य प्रबन्ध ट्रस्टी महेश दसौंधी के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। नगर में प्रज्ञा पुराण कथा दिनांक 3 मार्च से 7 मार्च तक आयोजित होगी। भूमिपूजन के अवसर पर संतश्री मोहन भाईजी ने गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य व प्रज्ञा पुराण की आवश्कता पर अपने विचार रखे।
इस दौरान गायत्री परिजनों ने कथा स्थल पर गायत्री यज्ञ भी किया। कार्यक्रम में 9 शक्ति कलशों का पूजन कर महिला मंडल पर व कलशों पर पुष्प वर्षा कर वितरण किये गये। यह शक्ति कलश 3 मार्च तक नगर सहित आसपास के गाँव में पूजन के लिए भेजे जाएंगे। वहां पर जिस घर में शक्ति कलश जायेगा। वहां पर दीप यज्ञ का आयोजन होगा।
इस अवसर पर गायत्री परिजन रामनाथ मण्डलोई, भगीरथ मण्डलोई, भंवरलाल चरण, बंशीलाल भवर, मोहन पाटीदार, सोहन पाटीदार, धर्मेंद्र पाटीदार, सुनील मंडलोई, चन्दन मण्डलोई, रवि गुप्ता, बद्री मंडलोई, सन्तोष यादव, नन्दकिशोर यादव, कैलाश पाटीदार तलकपुरा, महिला मंडल में सुनीता पाटीदार, संगीता पाटीदार, रीना पाटीदार, गायत्री भावसार, सीमा मंडलोई, ममता मण्डलोई, जमना चरण, अनिता दसौंधी, निशा आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पण्डु मण्डलोई ने किया व आभार राजेन्द्र मण्डलोई ने माना।