मंदसौर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण अंतर्गत आज जिले के नगरीय निकाय क्षेत्र में शिविर का आयोजन हुआ। जिसके तहत मल्हारगढ़ के वार्ड नं. 11 गांधी मार्ग एवं नारायणगढ़ के वार्ड नं. 9 लीलाबाई फूलबाई मांगलिक भवन में शिविर का आयोजन किया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण में केंद्र व राज्य शासन की योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने इसके लिये यात्रा में विभागों द्वारा योजना के संबंध में जानकारी दी। शिविर में स्वास्थ्य विभाग, उज्जवला योजना केंद्र, आधार पंजीयन केंद्र, आयुष्मान पंजीयन केंद्र एवं पीएम स्वनिधि केंद्र के स्टॉल भी लगाए गये।