खरगोन। शुक्रवार को वैश्य समाज महासम्मेलन के तत्वावधान में मध्यप्रदेश महिला इकाई की महिलाओं ने खरगोन के बिस्टान रोड स्थित गोकुलदास पब्लिक स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में सुबह 09 बजे से रक्तदान शुरु हुआ। इस बीच जिला शासकीय अस्पताल की ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रहित किया।
बताया जा रहा है कि गोकुलदास पब्लिक स्कूल में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें विशेषकर महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और लोगो को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि आयोजन के माध्यम से लोगों को प्रेरित करके समाजसेवा का काम कर रहे हैं और उनकी इस पहल से निश्चित तौर पर जनजागृति आएगी।