शिवपुरी। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के कारण भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला शिवपुरी द्वारा मोर्चे के जिला अध्यक्ष संजय कुशवाह के नेतृत्व में शुक्रवार के दिन कलेक्ट्रेट के बाहर एकत्र होकर राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया और राहुल गांधी द्वारा किए गए इस घोर निंदनीय कृत्य में अगर माफी न मांगी गई तो सम्पूर्ण देश भर में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा आंदोलन करने की चेतावनी दी।
इस अवसर पर भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी जितेन्द्र राठौर, मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष सोनू राठौर, जिला महामंत्री वीरेंद्र रावत, मोर्चा के शिवपुरी नगर मंडल अध्यक्ष यश योगी और भी कई पद अधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।