नीमच। शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी एवं समाजसेवी अशोक अरोरा पर हुए प्राणघातक हमले के मुख्य आरोपी बाबू सिंधी के अवैध ठिकानो पर आज शनिवार को प्रशासन अब बुलडोजर चलाने की कार्यवाई कर रहा हैं।
बाबू सिंधी के फोरलेन स्थित फॉर्म हाउस पर प्रशासनिक अमला मय बुलडोजर के पहुंचा और अवैध रूप से निर्माण किया गया फॉर्म हॉउस को ध्वस्त किया जा रहा हैं। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस बल मौजूद हैं।