सेगांव। क्षेत्र के प्रसिद्ध देवी श्री लालबाई फुलबाई माता जी की पावन नगरी सेगांव में नगर के युवाओं द्वारा नगर से निकले चिकित्सको के सहयोग से सर्व रोग निराकरण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन स्थानीय पैराडाइस एकेडमी स्कूल प्रांगण में दिनांक 25 फरवरी रविवार को किया जाना है। पिछले वर्ष इस शिविर में 35 डॉक्टरों की टीम द्वारा लगभग 750 से अधिक रोगियों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवा कर निराकरण करवाते हुए स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया।
इसी से प्रेरणा लेकर द्वितीय वर्ष में लगभग 50 से अधिक स्पेशलिस्ट डॉक्टर व सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर की टीम द्वारा लगभग 1000 से अधिक मरीजों का उपचार जांच और उनका निदान किया जाएगा। इसी को लेकर शुक्रवार की शाम को एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें रूपरेखा तैयार की गई।
नगर सेगांव के जन्मे डॉक्टर प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि नगर सेगांव में जन्म लेकर पले बड़े हुए व आज इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं माताजी की असीम कृपा से गांव के लिए कुछ करने का मौका मिला है। हम अपनी स्वास्थ्य टीम के साथ दिनांक 25 फरवरी रविवार को ग्रामीणों को उच्चतर स्वास्थ्य प्रदान करने के लिए तैयार है। यह हमारे लिए बहुत ही गौरव की बात है कि हम ग्रामीणों के सहयोग से ऐसा भव्य शिविर पहले भी किया है और अब भी करने जा रहे हैं।