मुरैना। जिले के दौरे पर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा का भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। बीडी शर्मा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में दौरा करेंगे और करोड़ों रुपए की मध्य प्रदेश को सौगात भी देंगे। प्रधानमंत्री कल एक विशाल जनजाति रैली को भी संबोधित करेंगे। जनजाति सम्मेलन में मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में एक विशाल रूप से जिसका आयोजन किया जा रहा है, उसमें मध्य प्रदेश के सभी नेता शामिल होंगे। देश के अंदर बीजेपी मोदी के नेतृत्व में चुनाव के लिए काम नहीं करती है, बल्कि पूरे देश के अंदर मोदी जी ने राजनीतिक कलच्चर ही बदल दिया है और हमेशा बीजेपी चुनाव के मूड में तो रहती है।
बीजेपी चुनाव के लिए कभी काम नहीं करती है। देश के प्रधानमंत्री जी का दूसरा कार्यकाल पूरा होने जा रहा है जो प्रधानमंत्री कभी छुट्टी पर गया नहीं हो तो जनता भी जानती है कि बीजेपी मतलब विकास, बीजेपी की चुनावी तैयारी तो हमेशा चलती है लेकिन अब हम बूथ स्तर पर चुनाव जीतने के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। चुनाव जीतने के लिए बीजेपी का संगठन प्रदेश और राष्ट्रीय मिलकर काम करता है जैसे विधानसभा में टिकट वितरण किए गए थे अब केंद्रीय नेतृत्व करेगा कि चुनाव जीते हुए प्रत्याशियों को टिकट दिए जाएं या नहीं, देश के अंदर लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 58 प्रतिशत वोट 2019 में मिला था। इस बार हमारे लक्ष्य के यह वोट 10 प्रतिशत बढ़कर मिले, 10 प्रतिशत वोट देश के अंदर बीजेपी को बढ़ाकर कैसे मिलेगा इसके लिए हम तैयारी कर रहे हैं और अगर पार्टी को ऐसा लगे के जिन लोगों को विधायक का चुनाव लड़ाया और जीते हैं उनको लोकसभा में भी चुनाव लड़ा सकते हैं।