नीमच। समाजसेवी अशोक अरोरा पर हुए हमले को लेकर बाबू सिंधी के बाद पुलिस ने राकेश अरोरा को गिरफ्तार किया हैं। केंट थाना पुलिस ने राकेश अरोरा का जिला चिकित्सालय में मेडिकल करवाने के बाद न्यायालय में पेश किया।
जहां पुलिस ने आरोपी राकेश अरोरा से पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की। माननीय न्यायालय ने राकेश अरोरा को 12 फरवरी तक की रिमांड पर पुलिस को सौंपा हैं।