पिपलियामंडी। भारत सरकार द्वारा दिनांक 10 फरवरी विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वितीय चरण का आयोजन किया गया है | आज दिनांक 10 जनवरी को उक्त यात्रा का आयोजन नगर परिषद कार्यालय भवन पर किया गया।
यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को मूलभूत सुविधाओं जैसे स्वच्छता सुविधा, एलपीजी कनेक्शन, आवश्यक वित्त सेवाएं, आवास सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं पूर्ण पोषण, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि प्रदान करना है। उक्त सभी योजनाओं के व समस्त विभागों के स्टॉल लगाए गए तो व पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाने हेतु फार्म भरे गए। यात्रा अंतर्गत योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी दिए गए व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। उक्त यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सुनील देवरिया एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रमोद जैन के निर्देशन अनुसार आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सर्व मनोहरलाल जैन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, सामंत सिंह शक्तावत मण्डल अध्यक्ष, नगर परिषद उपाध्यक्ष भारतसिंह सोनगरा, सभापति वंदना कमल तिवारी, कमल गुर्जर, ललित कसेरा, पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि गोवर्धन योगी, नेता प्रतिपक्ष सरफराज मेव, पार्षद बाबू मंसूरी, सांसद प्रतिनिधि दिलीप गोयल तथा गणमान्य नागरिक प्रवीणा गुप्ता पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष, रिंकू गौतम महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, अशोक गुर्जर नगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, अरिहंत जैन, रामनिवास पाटीदार, अशोक शर्मा नगर भाजपा अध्यक्ष, प्रवीण बुनकर (लाला भैया), देवीलाल गुर्जर किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रमोद जैन, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, महावीर जैन, सुनील साहू, जगदीश प्रजापत, दिनेश चौहान, नीलेश मालवीय आदि मौजूद रहे। उक्त कार्यक्रम का संचालन इंद्रजीत भट्ट सोशल मिडिया विधानसभा प्रभारी द्वारा किया गया व आभार उपाध्यक्ष भारत सिंह द्वारा माना गया।