मनासा। शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मनासा जनपद की ग्राम पंचायत बालागंज में समग्र पोर्टल पर ई केवायसी और भूमि लिंक कराने हेतु शिविर आयोजित किया गया।
शिविर के दौरान मनासा अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम पवन बारिया तहसीलदार बीके मकवाना पहुंचे व पंचायत कर्मचारियों से चर्चा की। साथ ही भूमि ई केवायसी के बारे में जानकारी ली।
पंचायत सहित रोजगार सहायक सचिव चांदमल चौहान ने जानकारी देते हुए बताया की शिविर के दौरान करीब 60 किसानो की ई केवायसी की गई। वहीं बाकी बचे किसानो को ई केवायसी जल्द की जाएगी। शिविर के दौरान ग्राम पंचायत सरपंच जगदीश ओढ, पटवारी देवीलाल सिंदम सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।