शाजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 11 फरवरी 2024 को झाबुआ जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से स्वामित्व योजना के अंतर्गत भू स्वामी अधिकार अभिलेख का वितरण किया जायेगा। उक्त योजना के अंतर्गत सभी जिलो में पात्र हितग्राहियों को भूमिस्वामी अधिकार अभिलेख का वितरण जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में समारोहपूर्वक किये जाएंगे। शाजापुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय मीटिंग हॉल में आयोजित किया जायेगा।
इस तारतम्य में कलेक्टर ऋजु बाफना ने जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शाजापुर एवं शुजालपुर, जिले के सभी तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों व जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यकम के दौरान स्वामित्व योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख के वितरण की कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है।