मंदसौर। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने गांव चलो अभियान के अंतर्गत मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव कचनारा में ग्राम के सरपंच जीवनसिंह बोराना के घर शनिवार को रात्रि विश्राम किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीण जनों से चर्चा की तथा उनके साथ ही रात्रि भोजन भी किया।