BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2024, 11:32 am
KHABAR : 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, आसपुरा की महिला ने दिया स्वस्थ शिशु को जन्म, जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में संचालित 108 एंबुलेंस एक बार फिर बच्चे की किलकारी से गूंज उठी। 108 के कर्मचारियों की सूझबूझ से गर्भवती महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। फिलहाल मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं जिन्हे नीमच अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
प्राप्त जानकारी अनुसार आसपुरा निवासी मनीषा पत्नी सूरजमल भील को प्रसव पीड़ा होने पर स्वजन ने डायल 108 के माध्यम से सूचना दी। जिसके बाद पायलट अशोक कुमार और ईएमटी आशुतोष सिंह एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। गर्भवती महिला को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले ही जाया जा रहा था कि मनीषा की प्रसव पीड़ा अत्यधिक बढ़ गई। जिसके बाद गर्भवती महिला की स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस को सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा किया गया। बिना समय गंवाए पायलट अशोक कुमार और ईएमटी आसुतोष ने सूझबूझ का परिचय देते हुए डाक्टर से संपर्क किया। डाक्टर की सलाह के अनुसार प्रसव प्रक्रिया स्वजन की सहमति से शुरू की। कुछ ही क्षणों पश्चात महिला ने शिशु को जन्म दिया। बता दे कि यह पहला मौका नहीं है जब गर्भवती महिलाओं की एंबुलेंस में डिलीवरी करवानी पड़ी है। इससे पहले भी जिले में कई गर्भवती महिलाओं ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE