नीमच। नीमच के संयुक्त तहसील भवन में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत रविवार को ग्रामीणों को भू अधिकार प्रमाण पत्र विधायक दिलीप सिंह परिहार और कलेक्टर दिनेश जैन के कर कमलों से वितरित किए गए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हितग्राही मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि नीमच विधानसभा क्षेत्र के 198 में से 67 गांव में स्वामित्व का कार्य पूरा हो गया है। जिसमें 6239 किसानों को भू अधिकार प्रमाण पत्र दो दिनों में वितरित किए जाएंगे।
इस मौके पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाएं लगातार गतिमान है। ग्रामीण क्षेत्र का लगातार विकास हो रहा है। भारत विश्व गुरु बनने की और अग्रेषित है। इस मौके पर कलेक्टर दिनेश जैन ने कहा कि सरकार द्वारा जनहित में बहुत सारे अभियान चलाए जा रहे हैं। सरकार की योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
गौरतलब है कि जिन ग्रामीणों के पास कोई दस्तावेज नहीं थे, उन्हें भू अधिकार प्रमाण पत्र मिलने के बाद लोन लेने में आसानी होगी। शासन की योजनाओं का लाभ मिलेगा और भूमि व मकान का क्रय विक्रय कर पाएंगे।
इस मौके पर एसडीम ममता खेड़े, तहसीलदार संजय मालवीय, नायब तहसीलदार जागृति जाट कविता कड़ेला, योगेश जैन, निलेश पाटीदार, दुर्गेश शर्मा, अधिकारी और हितग्राही मौजूद रहे।