नीमच। क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता की खास पहल पर नीमच में आज किसान संगोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्वर्णकार धर्मशाला में आयोजित इस कार्यशाला में कृषि एवं जैविक खेती की पद्धति में जो नए आयाम स्थापित हो रहे हैं और हो सकते हैं उस पर चर्चा की गई। इस दौरान किसानों और पशुपालकों ने अपने अनुभव साझा किया। किसानों ने सरकार की योजनाओं और कृषि की तकनीकों पर चर्चा की। कृषि विज्ञान की उन्नत जानकारियों पर विचार विमर्श हुआ।
चर्चा के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता ने सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने विचारों को व्यक्त किया और किसानों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। किसान संगोष्ठी एवं कार्यशाला को नई दिल्ली की राष्ट्रसिद्धि सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित किया गया।
इस मौके पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, राकेश पप्पू जैन, वीरेंद्र पाटीदार, हेमंत हरित, नवलगिरी गोस्वामी, कृषि विभाग के अधिकारी और किसान मौजूद रहे।