मनासा। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत रविवार को ग्रामीणों को भू अधिकार प्रमाण पत्र वितरित करने का कार्यक्रम मनासा अनुभाग की ग्राम पंचायत बरडिया केंट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, एसडीएम पवन बारिया, ग्राम पंचायत सरपंच, कर्मचारी, पटवारी व ग्रामीणजन शामिल हुए ।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झाबुआ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश में 7550 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर विधायक मारु और एसडीएम बारिया ने हितग्राहियों को भू अधिकार पत्र वितरित किए।