राजगढ। माताजी मंदिर से मां माही की चुनरी यात्रा निकाली गई जिसमे डीजे बैंड, रथ व और अन्य कई प्रकार दार्शनिक वस्तु सामिल थी, साथ ही राजगढ़ नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए जगह-जगह स्वागत सामाजिक संगठन,धार्मिक संगठन द्वारा किया गया वहीं छोटी-छोटी बालिका द्वारा चुनरी को अपने सिर पर लेकर राजगढ़ के प्रमुख मार्ग से होते हुए माही तट पहुंचे साथ चुनरी यात्रा में गुरुओ का भी सानिध्य रहा इस चुनरी यात्रा में माता - बहने व माता माही के भक्त सामिल रहे माही तट पर यात्रा पहुंचने पर आरती उतार कर माही माता माही नदी पर चुनरी उड़ा कर माही माता के जयकारे लगाए वही दोपहर 12ः00 बजे से विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में भक्तों ने लाभ लिया इस भंडारे आयोजक, राम पालकी सरकार दादा नरखेड़ ग्रुप राज ऋषभ ग्रुप राजगढ़ एव् अन्य भक्त सामिल हुए।