BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 12, 2024, 10:36 am
KHABAR : छात्र-छात्रा एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने दिया पर्यावरण का संदेश, कपड़े की थैली या कागज की थैली का उपयोग, पढे़ अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। प्रकृति हमारी माता है और पर्यावरण हमारा संरक्षक है। शुद्ध पर्यावरण हमें उत्तम स्वास्थ्य मानसिक सुख शांति समृद्धि देता है. स्वस्थ होने पर ही विद्यार्थी पढ़ाई पर,,कर्मचारी कार्य पर,व्यापारी व्यापार पर,समाजसेवी,समाज सेवा पर उद्योगपति उद्योग पर शत प्रतिशत ध्यान केंद्रित कर पाते हैं पर्यावरण की शुद्धता के लिए अनेकों कारक जिम्मेदार है परत उनमें से एक है पॉलीथिन मुक्त पर्यावरण. खरगोन शहर के प्रतिष्ठित स्कूल आदित्य इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी कॉलोनी में घर-घर जाकर तथा बाजार में भीडभाड़ वाले इलाके में जाकर सभी नागरिकों को जागरुक कर रहे हैं कि पॉलीथिन का उपयोग बंद करें. विद्यार्थी नागरिकों से संपर्क कर उन्हें समझा रहे हैं कि प्लास्टिक का विघटन बहुत ही धीरे-धीरे होता है तथा यह पृथ्वी की सतह पर जमकर भूमि को प्रदूषित करती है इसकी उर्वरा शक्ति को कम करती है यहां तक की प्लास्टिक को पॉलिथीन में गाड़ने पर या उसे जलाने पर उसमें से जहरीली गैस निकलते हैं जो वातावरण को प्रदूषित करती हैं शहर में घूमने वाले जानवर जब पॉलिथीन को भोजन के साथ खा जाते है तो इसकी वजह से उनकी मृत्यु भी हो जाती है इस पॉलिथीन को यदि हम नदियों में फेंकते हैं तो जलीय जीव जंतुओं को यह नुकसान पहुंचती है। अधिकांशत प्लास्टिक का कचरा नदी तालाब या समुद्र में मिलकर जल को प्रदूषित करता है प्लास्टिक का कचरा समुद्री तटो,पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की सुंदरता को बिगाड़ता। रविवार को आदित्य इंटरनेशनल स्कूल के क्लास सिक्स से लेकर 8 तक के 200 विद्यार्थियों स्टाफ के सदस्यों ने टाउन हॉल एरिया व सब्जी मंडी एरिया में नागरिकों से संपर्क कर पॉलिथीन का प्रयोग न करने के सलाह ली तथा उन्होंने उसे स्कूल की तरफ से कपड़े की थैलियां का वितरण किया इसी दौरान विद्यार्थियों ने दुकानदारों से संपर्क करके कहा कि आप कपड़े की थैली या कागज की थैली का उपयोग करें और उसमे ही ग्राहकों को सामान दे. आदित्य इंटरनेशनल स्कूल किइस पहल को नागरिकों ने स्वागत किया तथा नगर को सुन्दर बनाने मे विद्यार्थियों के इस प्रयत्न की खुलकर तारीफ की।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE