नीमच। बीएमओ डॉ प्रवीण पांचाल ने बताया कि सोमवार को गांव लखमी उपस्वास्थ केंद्र धामनिया में गर्भवती महिला रेखा पत्नि रामरतन, जो की एनिमिक और मानसिक रूप से बीमार है। महिला को समझाईश देकर महिला का पूरा स्वास्थ्य परीक्षण कर, पूरे प्रशासनिक अमले तहसीलदार एवं पुलिस की मदद से जिला अस्पताल हेतु रेफर किया गया और परिजनों की पूरी काउंसलिंग की गई।
डीएचओ डॉ आर के खद्योत, बीएमओ डॉ प्रवीण पांचाल, तहसीलदार नवीन गर्ग एवं प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गर्भवती महिला के घर जाकर, उसे समझाईश देकर, स्वास्थ्य परीक्षण किया और जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। साथ ही महिला के चार बच्चों को उचित देखभाल के लिए किलकारी में भर्ती करवाया गया है।