नीमच। जिला सैनिक कल्याण मंदसौर पूर्व सैनिकों को सूचित किया है, कि मप्र पॉवर जनरेटिंग कम्पनी, गांधी सागर, तहसील भानपुरा, जिला मंदसौर में सुरक्षा हेतु डीजीआर रेट पर सुरवाईजर और सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों की आवश्यकता है। सुपरवाईजर पद के लिए इच्छुक पूर्व जेसीओ और सशस्त्र सुरक्षाकर्मी के पद के लिए इच्छुक पूर्व सैनिक दस्तावेजों (मूल एवं तीन फोटोफापी) के साथ 20 फरवरी 2024 तक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय मंदसौर में किसी भी कार्य दिवस (सोमवार से शुक्रवार) में उपस्थित होकर जमा कराये। ताकि आगे की कार्यवाही की जा सकें।
इच्छुक पूर्व सैनिक सेवानिवृत्ति पुस्तिका, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा जारी भूतपूर्व सैनिक का पहचान पत्र, पेन कार्ड, नवीनतम पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ्स (तीन) नियोक्ता से अनापत्ति प्रमाण पत्र (सेवानिवृत्ति उपरांत जिस संस्था में पहले कार्यरत थे) के साथ जिला सैनिक कल्याण कार्यालय मंदसौर में सम्पर्क करें। सुपरवाईजर और सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों की भर्ती के इंटरव्यू और अन्य प्रक्रिया के लिए तिथि के बारे में बाद में अवगत कराया जायेगा। विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस (सोमवार से शुक्रवार) में फोन नम्बर- 07422-299117 पर सम्पर्क कर सकते है।