झाबुआ। मेघनगर के स्कूली छात्रों को मेघनगर जल शोधन संयंत्र का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी की इंदौर इकाई द्वारा आयोजित किया गया।
परियोजना प्रबंधक इन्दौर राजेंद्र कुमार सोलंकी के निर्देशन में तैयार किए गए शैक्षणिक अभिकल्पन के अंतर्गत सर्वप्रथम एनिकट में जल भंडारण तथा इंटेक वेल से पम्प एवं पाइप लाइन के द्वारा नदी का जल, जल संयंत्र तक लाने प्रक्रिया बताई गई। अगले क्रम में अनास नदी से प्राप्त अशुद्धजल के शुद्धीकरण की प्रक्रियाओं के विभिन्न चरणों को विस्तार से समझाया गया तथा आवश्यक तकनीकी जानकारी दी गई। इस अवसर पर छात्रों ने जल संरक्षण की शपथ भी ली। भ्रमण कार्यक्रम में छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन व समन्वय उपयंत्री लक्ष्मी मौर्य, फील्ड इंजीनियर रोहन अग्रवाल व कृष्णकांत ने किया।