शिवपुरी। नगरपालिका में सफाई कर्मचारी अपनी विभिन्न माँगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे शहर भर में गंदगी और कचरे का अंबार लग गया है आज नगरपालिका सफाई कर्मचारी नगरपालिका सीएमओ को अपनी माँगो को लेकर ज्ञापन देने गए लेकिन सीएमओ के अवकाश पर चले जाने के बाद प्रभारी सीएमओ और नगरपालिका अध्यक्ष के साथ बात नहीं बनी।
बाल्मीकि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल किशोर कोड़े ने बताया कि 2005 से लगे सफाई कर्मचारियों को जब तक उनकी लंबित पेंशन नहीं मिल जाती तथा पिछले दो महीनों से सफाई कर्मचारियों को उनका वेतन नहीं दिया गया जब तक उनका वेतन नहीं मिल जाता तब तक सभी नगरपालिका सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।