दतिया। यातायात को सुगम बनाने के लिए शहर में ट्रैफिक निरीक्षक रणवीर यादव की दिलचस्पी के चलते यातायात में सुधार लाने की कोशिश जारी है। यातायात में बाधक बन रहे अतिक्रमण व्यापारीयों की मदद से हटाए जा रहे हैं। टाउन हॉल से पटवा तिराहे तक अतिक्रमण हटाया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बरतना भी शुरू कर दी है। दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि दुकान के बाहर फुटपाथ या सड़क पर होर्डिंग बोर्ड रख आवागमन बाधित किया तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सूबेदार एसआई सूबेदार हौतम सिंह बघेल सहित यातायात पुलिस बल मौजूद रहे।