BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 13, 2024, 11:15 am
NEWS : विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन, छात्राओं से चर्चा कर उनकी जिज्ञासाओं पर सरल भाषा में जानकारी प्रदान की, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्तौड़गढ़ केअध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश ओमी पुरोहित के निर्देशानुसार बेंगु स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश भानु कुमार की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। 
शिविर के अध्यक्ष एवं प्राधिकरण सचिव द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को बाल-विवाह, लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षणआदि महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि लड़कियों के जीवन में आने वाली अनेक समस्याएं जिन्हें साझा करना उनके लिए कठिन हो जाता है। ऐसे में उन्हें अपने माता-पिता एवं अध्यापकों आदि से साझा करना चाहिए जिससे समस्याओं का निस्तारण हो सके। प्राधिकरण सचिव द्वारा कल्पना चावला आदि ऐसी अनेक नारियों के उदाहरण भी प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने बहुत सी कठिनाइयों का सामना कर अपने सपनों को पूरा किया एवं बताया कि वे भी इसी प्रकार पढ़-लिखकर अपने सपनों की उड़ान भर सकती हैं। इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं से चर्चा कर उनकी जिज्ञासाओं पर सरल भाषा में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेगूं के प्रधानाचार्य एवं विद्यालय स्टाफ भी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE