BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 13, 2024, 12:30 pm
BIG NEWS : नीमच नगरपालिका ने ली इन बस्तियों की सुध, पोकलेन मशीन से हटाई जा रही जलकुम्भी, संजीवनी नाले से शुरू किया ट्रायल, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ आसिफ अली की खबर    

Share On:-

नीमच। आखिरकार नगरपालिका नीमच ने मंगलवार को जलकुंभी हटाने की सुध ली है। जलकुंभी नीमच के लिए बड़ी समस्या है। लंबे समय से शहरवासी जलकुंभी की समस्या से पीड़ित है। कई बार शहर के नालों में व्याप्त जलकुंभी में जानवरों की गिरने की खबरें आई है। जलकुंभी की वजह से पानी का प्रवाह रुक जाने के चलते शहर की दर्जनों बस्तियों में लोगों के घरों में पानी घुस जाता है। इसकी वजह से कई बीमारियां फैलती है। जून में बारिश शुरू हो जाएगी। इसी के मद्देनजर नीमच नगरपालिका द्वारा जलकुंभी हटाने के लिए 3 दिन का ट्रायल शुरू किया गया है। मंगलवार को संजीवनी नाले के यहां से इसकी शुरुआत की गई। पोकलेन मशीन के माध्यम से जलकुंभी हटाने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले केमिकल के माध्यम से कोशिश की गई। लेकिन यह मुहिम रंग नहीं लाई। फिर रतलाम से मशीन मंगवाने की बात हुई। लेकिन उस बात का भी कोई परिणाम नहीं निकला। अब जाकर नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा और अमला मैदान में उतरा है। देखना दिलचस्प होगा कि जलकुंभी हटाने को लेकर नीमच नगर पालिका गंभीर होकर ठोस कार्रवाई करता है या फिर केवल दिखावटी ट्रायल।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE