BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 13, 2024, 1:02 pm
BIG NEWS : बजट में मनासा विधानसभा को 13.56 किमी की 9 सड़कों के लिए मिले 13 करोड 22 लाख रूपए, विधायक मारू ने मुख्यमंत्री डॉ यादव व पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह का माना आभार, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। मध्यप्रदेश सरकार के बजट में मनासा विधानसभा को 9 डामरीकरण सड़कों की स्वीकृति मिली है। कुल 13.56 किमी लंबी उक्त सड़कों के लिए 13 करोड 22 लाख रूपए की राशि जारी की गई है। विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू ने उक्त सड़कों की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री राकेश सिंह का आभार माना और क्षेत्रवासियों को सड़क निर्माण की सौगात मिलने की बधाई दी है। 
विधानसभा क्षेत्र में पड़दा से गंगाबावड़ी पहुंच मार्ग और मनासा कंजार्ड़ा रोड से डीकेन मार्ग (कंजार्ड़ा बायपास) सहित बजट में स्वीकृत सड़क की लंबे समय से मांग की जा रही थी। विधायक मारू की अनुशंसा पर पीडब्ल्यू विभाग ने उक्त सड़कों का प्रस्ताव बनाकर मंत्रालय को भेजा हुआ था। वर्तमान में भोपाल में मध्यप्रदेश विधानसभा का सत्र चल रहा है। सोमवार को विधानसभा में बजट प्रस्तुत किया गया। इसमें उक्त सड़कों की स्वीकृति मिल गई। 2.70 किमी लंबी पड़दा से गंगाबावड़ी सड़क के लिए 3 करोड 50 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है। वहीं कंजार्ड़ा बायपास के लिए 1 करोड 5 लाख की स्वीकृति जारी की गई है। करीब 1.02 किमी लंबा बायपास बनने से कंजार्ड़ा वासियों सहित आवागमन वालों को सुविधा होगी। इस तरह बजट सत्र में मनासा विधानसभा की 9 सड़कों के 13 करोड़ 22 लाख रूपए की राशि जारी की गई है। इनकी दूरी कुल 13.56 किमी है। विधायक मारू ने उक्त सड़कों की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री राकेश सिंह का आभार माना और क्षेत्रवासियों को सड़क निर्माण की सौगात मिलने की बधाई दी है। 
इन मार्गो की मिली स्वीकृति- 
-पालड़ा से छोटा पालड़ा मार्ग दूरी 1.24 किमी लागत 115 लाख 
-देवरान बायपास मार्ग दूरी 1 किमी लागत 101 लाख 
-मनासा कंजार्ड़ा रोड से डीकेन मार्ग (कंजार्ड़ा बायपास) दूरी 1.02 किमी लागत 105 लाख 
-बाक्या खेड़ा पहुंच मार्ग दूरी 1 किमी लागत 101 लाख 
-पड़दा से गंगाबावड़ी मार्ग दूरी 2.70 किमी लागत 350 लाख 
-प्रतापपुरा पहुंच मार्ग दूरी 1 किमी लागत 102 लाख 
-बरडिया से भोपाली पहुंच मार्ग दूरी 1.60 किमी लागत 115 लाख 
-मोकड़ी चौराहा से नगपुरा रोड दूरी 1.50 किमी लागत 135 लाख 
*बसंतपुरा से बडोदिया दूरी 2.50 किमी लागत 198 लाख

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE