शाजापुर। जिले के ग्राम करजू में पट्टे की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, पीड़ित परिवार ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार। मंगलवार को समाजसेवी राधे श्याम मालवीय के साथ पीड़ित परिवार शाजापुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा, और जनसुनवाई में कलेक्टर को शिकायती आवेदन सौंप कर पट्टे की जमीन से कब्जा हटवाए जाने की मांग की गई। समाजसेवी राधेश्याम मालवीय ने बताया कि पीड़ित परिवार ने जगदीश खाती के पास जमीन गिरवे रखी थी, पीड़ित परिवार जगदीश खाती को 2 लख रुपए लौटा देने के बाद भी कब्जाधारी कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं है।जिसको लेकर पीड़ित परिवार द्वारा कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया। मालवीय ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही कार्यवाई नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम किया जाएगा।