BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 13, 2024, 4:18 pm
BIG NEWS : जनसुनवाई में प्राप्‍त जनसमस्‍याओं का तत्‍परतापूर्वक निराकरण करें- जैन, कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई, 90 लोगों की सुनी समस्‍याएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सभी अधिकारी जनसुनवाई में प्राप्‍त जनसमस्‍याओं का तत्‍परतापूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें। यह निर्देश कलेक्‍टर दिनेश जैन ने मंगलवार को जनसुनवाई करते हुए जिला अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में 90 लोगों की समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में नीमच सिंधी कालोनी की पूजा बदलानी ने शामीलाती मकान विक्रय के आवेदन पर सीएमओं नीमच को स्‍थल निरीक्षण कर, कार्यवाही करने के निर्देश दिए। रामपुरा के सुदामा नायक ने अभद्र व्‍यवहार करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, सीरखेडा के मदनसिंह पटेल ने परिचय पत्र जारी करवाने, बोरखेडी के अमरसिंह पटेल ने चारागाह भूमि पर अवैध कब्‍जा हटवाने, गिरदौडा की राजकुवंर राजपूत ने विपक्षी द्वारा जबरन भूमि को हंकाई करने पर कार्यवाही करने एवं भमेसर के भोनीशंकर ने जबरन कब्‍जा करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने संबंधी आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किया। जनसुनवाई में एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद एवं अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे। 
जनसुनवाई में मंदसौर के जगदीश ग्‍वाला, नेवड के रोशनलाल, अम्‍बेडकर कालोनी नीमच की रामुबाई भील, धोकलखेडा के हरिओम कूमावत, श्‍यामूबाई जाट, बघाना नीमच की शाहीनबी, अचलपुरा के सुखलाल पटेल, लोडकिया के तुलसीराम धनगर, नीमच सिटी की बेबी सलीम पठान, स्‍कीम नं 7 नीमच के जितेन्‍द्र हरित, जीरन के पूनमचन्‍द धानूका, चंगेरा के भगतसिंह राजपूत एवं नीमच बं.नं.-60 के लियाकत, साजीदा, मुस्‍कान आदि ने अपना आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत कर, अपनी समस्‍याएं सुनाई। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE