नीमच। जिला न्यायालय परिसर में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत एडीआर सेन्टर भवन में सफाई कार्य करने के लिए एक अंशकालीन सफाई कर्मी की आवश्यकता है। नियुक्त सफाई कर्मी को मासिक 5 हजार 460 रूपये (अक्षरी पांच हजार चार सौ साठ रूपये) मात्र तक भुगतान किया ज सकेगा। नियुक्त सफाई कर्मी की नियुक्ति किसी भी दशा में दैनिक वेतन भोगी, नियमित सेवा अथवा शासकीय सेवा अंतर्गत नही मानी जावेगी। इच्छुक व्यक्ति 29 फरवरी 2024 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय परिसर नीमच में आवेदन कर सकते है।